लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- ढखेरवा संवाददाता। तहसील निघासन के ढखेरवा नानकार गांव में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग में दो घर जल गए। घटना में घरेलू सामान, अनाज आदि जल गया। छप्पर के नीचे बंधी एक बछिया की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक किसी ने घर का खाना बनाने के बाद चूल्हे की बची हुई राख को घूरे पर फेंक दिया। इसी राख ने धीरे-धीरे आग का रूप ले लिया और आग भड़क गई। कुछ ही देर में आग ने फैय्याज और मेराज खान के घर को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। घर में रखे बर्तन, कपड़े, रजाई, गद्दे, नियामत खाना, एक साइकिल और अनाज सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। फैयाज खान के घर में छप्पर के नीचे बंधी एक बछिया आग में झुलस गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...