मथुरा, फरवरी 7 -- नगर निगम प्रशासन द्वारा ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की विप मार्ग पर चलाई गई अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शनिवार को एक रेहड़ी पटरी पर जूस की ढकेल लगाने वाले दुकानदार की ढकेल जब्त कर लिए जाने के बाद दुकानदार ने नगर निगम के वृंदावन कार्यालय के मुख्य द्वार पर अर्द्ध नग्नावस्था में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया और अपनी ढकेल वापस देने की मांग की। जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को नगर निगम की टीम बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिरला मंदिर क्षेत्र निवासी अमित की ढकेल को भी टीम ने जब्त कर लिया। जिसके बाद अमित नगर निगम के वृंदावन कार्यालय पर पहुंच गया। जहां उसने अर्धनग्न अवस्था में ढकेल जब्त किए जाने का विरोध जताया। यह देखकर भीड़ जमा हो गई। पुलिस और निगम के स्थानीय अधिकारियों ने अमित को समझा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.