रामपुर, जनवरी 20 -- माघ माह के तीसरे सोमवार को गांव ढकिया शाहबाद में ग्रामीणों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में श्रद्धालु महिला-पुरुषों व बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भजन-कीर्तन और धार्मिक गीतों से पूरा गांव भक्ति मय वातावरण में सराबोर हो गया। प्रभात फेरी गांव के प्रमुख मार्गों व धार्मिक स्थलों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान की स्तुति करते हुए शांति और सद्भाव की कामना की। इस दौरान संगीत मय भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने जगह-जगह प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की। प्रभात फेरी के आयोजन से गांव में आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था को मजबूती मिलती है। इस दौरान तेजी सिंह, राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, उमेश कुमार, राजीव कुमार, जलधारा, मंजू, मधु, ज्ञानेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.