रामपुर, फरवरी 1 -- ढकिया/शाहबाद। माघ माह की पावन पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को गांव ढकिया में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। पूर्णिमा के दिन गांव में अंतिम दिन प्रभात फेरी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए पूरे गांव में भ्रमण करते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्रभात फेरी के समापन के उपरांत सभी श्रद्धालु पवित्र गंगा स्नान के लिए राजघाट रवाना हुए। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया के जयकारों के साथ यात्रा प्रारंभ की और सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर राजीव कुमार, पुष्पेंद्र, वीरे...