दरभंगा, फरवरी 8 -- गौड़ाबौराम। किरतपुर प्रखंड के ढंगा कुबौल कुबौल पैक्स अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में ढंगा गांव निवासी संजय यादव निर्वाचित घोषित किए गये। किरतपुर प्रखंड के सहायक निर्वाचन अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि संजय यादव को 693 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी लालबिहारी यादव को 383 मत प्राप्त हुए। तीसरे अभ्यर्थी सुरेश ठाकुर को 120 मत प्राप्त हुए। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष गब्बर पासवान व भाजपा के राजकुमार मुखिया ने संजय यादव को जीत के लिए बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...