भभुआ, फरवरी 12 -- उत्पाद विभाग की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई गिरफ्तार रोहतास व कैमूर के आरोपितों को भिजवाया गया मंडल कारा (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की पुलिस ने मोहनियां थाना क्षेत्र के डड़वा हनुमान मंदिर के पास से 252 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनकी स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में मोहनियां थाना क्षेत्र के भोखरी गांव निवासी जामवंत सिंह के पुत्र जितेंद्र कुमार तथा रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र स्थित उसरांव गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र अमित कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यूपी से आ रही स्कॉर्पियो को रोकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो में छुपाकर रखी 252 लीटर अंग्रेजी श...