लखनऊ, मार्च 30 -- ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महत्वपूर्ण नमाज स्थल टीले वाली मस्जिद, इमामबाड़ा आसिफी मस्जिद, ऐशबाग ईदगाह, संवेदनशील स्थलों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। वहीं, सड़क पर नमाज पढ़ने वाले और इस दौरान अगर किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने ईद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मातहतों के साथ बैठक कर कड़े निर्देश निर्देश दिए। शहर में 94 ईदगाह और 1200 से अधिक मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। इसको लेकर शहर को पांच जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। चंद्र दर्शन के बाद रविवार देर शाम संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार, पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने पश्चिम क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.