गाजीपुर, दिसम्बर 29 -- बारा/ गहमर, हिन्दुस्तान संवाद। गहमर हत्याकांड में चौथे दिन रविवार को लापता अंकित सिंह का पता नहीं चला। पुलिस ने पूरे दिन ड्रोन से आसपास के गांवों और खेतों में खोजबीन की। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। परिजनों समेत ग्रामीणों का पुलिस पर से भरोसा उठने लगा है। एक बार फिर परिजन कोतवाली आए। चेताया कि अगर शीघ्र पता नहीं चला तो वे सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। दिनभर गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। गहमर कोतवाली अंतर्गत पट्टी खेलू राय में बुधवार की रात गांव के पट्टी खेमनराय पुरवे के विक्की सिंह, पट्टी बाबू राय के सौरभ सिंह की एक दर्जन हमलावरों ने धारदार हथियार से काटकर हत्या करने के बाद अर्जुन बाबा की परती स्थित तालाब में फेंक दिया था। युवकों के साथ गांव का अकिंत सिंह भी था। शनिवार को जानकारी नहीं होने पर लोगों ने कोत...