बागेश्वर, फरवरी 12 -- बागेश्वर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से संचालित लखपति दीदी योजना के तहत चयनित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए ब्लॉक सभागार, बागेश्वर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रतिभागियों को ड्रोन संचालन एवं मरम्मत, कृषि-व्यवसाय, बागवानी, जलीय कृषि, जैविक खेती तथा पशुधन प्रबंधन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मूल्य श्रृंखला के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बाजार से जोड़ने की प्रक्रिया भी समझाई गई। उद्यमशीलता विकास सत्र के अंतर्गत लघु उद्योग, हस्तशिल्प, सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण, सिलाई-कढ़ाई एवं पैकेजिंग जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...