जहानाबाद, मार्च 20 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर शराब के धंधेबाजों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। ड्रोन कैमरे से अड्डे की खोज की गई और इसी दौरान भारी मात्रा में जावा महुआ जप्त कर उसे नष्ट किया गया। तकरीबन 8650 किलो जावा महुआ नष्ट कर दो लोगों की गिरफ्तारी की सूचना है। सबसे बड़ी कार्रवाई टेहटा थाना क्षेत्र के सरेन गांव में हुई। गुरुवार को उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शराब के धंधेबाजों के खिलाफ सरेन गांव के अलावा जिले के अहियासा, घोसी, पंडूई, नारायणपुर, रतनी, भेलावर, काको, बीबीपुर, पहाड़ी विगहा, चैनपुरा समेत तकरीबन 30 जगहों पर सर्च अभियान चलाया गया जिसमें दो धंधेबाज पकड़े गए। ड्रम एवं जर्किनों में भरकर जमीन के नीचे छुपा कर रखा गया जावा महुआ नष्ट किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.