बक्सर, अक्टूबर 28 -- गंगा घाटों का लगातार जायजा लेते रहे प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मुख्य मार्गों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों के आवागमन को नियंत्रित किया बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में लोक आस्था का महापर्व छठ मंगलवार सुबह शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। शहर के तमाम गंगा घाटों पर काफी संख्या में श्रद्धालु व्रती महिलाओं ने उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। गोला घाट से नाथबाबा घाट तक सबसे अधिक व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं सभी घाटों पर छठ मईया के भक्तिमय गीत गूंज रहे थे। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। वहीं अधिकांश छठ घाटों पर स्थानीय पूजा कमिटी की ओर से भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गई। साथ ही भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.