गिरडीह, फरवरी 15 -- गावां, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव के मद्देनजर गिरिडीह उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को गावां थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरझारा में उत्पाद विभाग नवादा एवं गिरिडीह की संयुक्त टीम द्वारा ड्रोन कैमरा के सहयोग से छापामारी अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण, जावा महुआ एवं भट्टी को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। टीम ने 11,100 किलोग्राम जावा महुआ एवं 570 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की। इस संबंध में दो अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। रवि रंजन ने स्पष्ट किया कि चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। छापामारी अभियान का नेतृत्व गिरिडीह उत्पाद अवर निरीक्षक रवि रंजन कर रहे थे। मौके पर रामेश्वर टुड्डू, अश...