गाजियाबाद, मार्च 27 -- प्रधानमंत्री आवासीय योजना में पांच साल पहले ड्रॉ होने के बाद भी अब तक आवंटियों को फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला है। आवंटी जीडीए के चक्कर काट रहे हैं और अधिकारी जल्द मकान देने का आश्वासन दे रहे हैं। जीडीए ने प्रधानमंत्री आवासीय योजना (शहरी) के अंतर्गत वर्ष 2018 में मधुबन बापूधाम योजना में पहला प्रोजेक्ट शुरू किया। प्रोजेक्ट में कुल 856 फ्लैट बनेंगे, जिन्हें 2020 तक पूरा करना था। इसका ड्रॉ भी पांच साल पहले निकाल दिया था, लेकिन प्रोजेक्ट पूरा नहीं होने के कारण आवंटियों को अब तक फ्लैटों पर कब्जा नहीं दिया जा सका। अधिकारी बताते हैं कि ज्यादातर फ्लैट बनकर तैयार है, लेकिन अन्य विभागों ने अपना काम शुरू नहीं किया। जल निगम को पानी और सीवरेज लाइन डालने का काम करना है। पावर कॉरपोरेशन को विद्युतीकरण का कार्य और लोकनिर्माण विभाग को सड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.