नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। विदेश मंत्रालय ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए कंप्यूटर ड्रॉ के जरिए 750 तीर्थ यात्रियों का चयन किया है। इस बार 5,561 लोगों ने यात्रा के लिए आनलाइन आवेदन किया था। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह की मौजूदगी में विदेश मंत्रालय ने बुधवार को ड्रॉ निकाला। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस बार उत्तराखंड के रास्ते से 50-50 यात्रियों के पांच जत्थे और सिक्किम के रास्ते 50-50 यात्रियों के 10 जत्थे भेजे जाने हैं। यात्रा जून-अगस्त के बीच में संपन्न होगी। मंत्रालय द्वारा इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि चुने गए यात्रियों को एसएमएस और ई-मेल के जरिये इसकी जानकारी भेजी जा रही है। इसके अलावा यात्री कैलाश मानसरोवर यात्रा की वेबसाइट (https://kmy.gov.in) पर भी देख सकते हैं। एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.