मुजफ्फरपुर, मई 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के तीन लाख बच्चे अब भी ड्रॉप बॉक्स में हैं। ये ऐसे बच्चे हैं जिन्होंने एक स्कूल को छोड़ दूसरे में नामांकन लिया है। इन बच्चों को नए स्कूल को अपने यहां इंपोर्ट करना है, मगर स्कूलों ने उन्हें इंपोर्ट नहीं किया है। इस कारण वर्ष 2024-25 के लिए ये बच्चे दूसरे स्कूल में नामांकित होने के बाद भी विभाग के रिकार्ड में नहीं हैं। यू-डायस की समीक्षा में यह मामला सामने आने पर अधिकारियों को फटकार लगाई गई है। अपर मुख्य सचिव ने इस पर जिले के अधिकारियों से जवाब मांगा है। डीईओ अजय कुमार सिंह ने सभी बीईओ, संकुल समन्वयक से स्पष्टीकरण मांगा है। मुशहरी, मीनापुर के सबसे अधिक बच्चे: जिले के तीन लाख बच्चों का ना पहले वाले स्कूल और ना नए नामांकन वाले स्कूल में नाम है। मुशहरी, मीनापुर के सबसे अधिक बच्चे ड्रॉप बॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.