भागलपुर, नवम्बर 29 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता (सीनियर ग्रुप) में बिहार की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। टीम में शामिल रानीदियारा के चार खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता महाराष्ट्र के नांदेड़ में 24 से 27 नवंबर तक आयोजित की गई थी। बिहार की 13 सदस्यीय टीम में रानीदियारा के प्रीतम कुमार कापरी, श्यामलाल मंडल, रोहित मंडल और सुभाष मंडल शामिल थे। प्रतियोगिता में 1000, 500 और 100 मीटर की बोट रेस आयोजित की गई थी। गांव के निकट गंगा नदी और मोतिहारी के मोतीझील में नियमित अभ्यास करने वाले इन खिलाड़ियों की सफलता से पूरे रानीदियारा और आसपास के इलाकों में खुशी की लहर है। ग्रामीण वीरेंद्र मंडल, पूर्व सरपंच पवन कुमार सिंह, उत्तम कुमार और गौरीशंकर विद्यार्थी ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.