रुद्रपुर, फरवरी 15 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गांधी पार्क में चल रहे सरस मेले में रविवार को प्रशिक्षण वैज्ञानिक कृषक संवाद एवं प्रगतिशील कृषक अनुभव साझा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती, बागवानी फसलों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना रहा। उद्यान विभाग की ओर से जिले में ड्रैगन फ्रूट की खेती में महारत रखने वाले प्रगतिशील कृषक यतिन सिंगल ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने ड्रैगन फ्रूट की खेती से होने वाले आर्थिक लाभ, वर्तमान बाजार में इसकी मांग, स्वास्थ्य संबंधी उपयोगिता तथा विपणन की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली यह फसल किसानों के लिए आय का बेहतर स्रोत बन सकती है। यहां गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के वैज्ञानिक डॉ. धीरज ने सूक्...