एक संवाददाता, फरवरी 25 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। देवरिया कोठी थाना क्षेत्र के बंदी गांव में सोमवार की रात एक दुल्हन ने ड्रेस पसंद नहीं आने पर शादी तोड़ दी। इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हा सहित करीब आधा दर्जन बारातियों को बंधक बना लिया। स्थानीय लोगों ने मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन लड़की वाले मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद शादी वाले घर में पुलिस को बुलाया गया। जानकारी के अनुसार बाराती खाना खा चुके थे। जयमाला भी हो चुकी थी। दूल्हा और दुल्हन मड़वा में थे। इसी दौरान वर पक्ष द्वारा लाए गए कपड़ों को देखकर दुल्हन नाराज हो गई। उसने तुरंत शादी से इनकार कर दिया। दूल्हा और वर पक्ष के लोगों को बंधक बनाए जाने के बाद डायल 112 को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने ले गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.