फिरोजाबाद, फरवरी 12 -- नगर आयुक्त ने गुरुवार को वार्ड संख्या 44 सुहागनगर में निरीक्षण करते हुए वहां की सफाई व्यवस्था के अलावा कूड़ा कलेक्शन के कार्य को देखा। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों को एप्रिन तथा ग्लब्स के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता को लेकर क्षेत्रीय निवासियों से फीडबैक लिया तथा अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त प्रशांत नागर ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन संबंधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए खाली प्लॉटों से तत्काल कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों के अलावा कूड़ा कलेक्शन करने वाले डोर टू डोर योजना के कर्मचारियों को एप्रिन के अलावा ग्लब्स के साथ कार्य करने को कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से समस्याओं की जानका...