नई दिल्ली, मार्च 6 -- पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सऊद शकील के साथ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक अजब घटना घट गई। सऊद शकील ड्रेसिंग रूम में मैच के दौरान सो गए। वे बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर देरी से पहुंचे और ऐसे में अंपायर ने उनको आउट करार दे दिया। बल्लेबाज अगर निर्धारित समय में क्रीज पर नहीं पहुंचता है तो उसे टाइम्ड आउट दिया जा सकता है। यही सऊद शकील के साथ हुआ। इस वजह से 3 गेंदों में 4 विकेट गिरे। गेंदबाज को हैट्रिक भी मिल गई। पाकिस्तान की क्रिकेट में पहली बार किसी खिलाड़ी को टाइम्ड आउट दिया गया है। दरअसल, पाकिस्तान टीम के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के कुछ दिन बाद सऊद शकील ने रावलपिंडी में घरेलू प्रेसिडेंट ट्रॉफी के फाइनल में हिस्सा लिया। इस दौरान वे अपने असामान्य तरीके से आउट होने के लिए रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हो गए। स्टेट बैंक ऑफ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.