मधेपुरा, मार्च 24 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्रेसर नहीं रहने के कारण रविवार को मरीज परेशान रहे। टाका कटवाने पहुंचे कई मरीजों को निराश वापस लौटना पड़ा। सदर अस्पताल में कर्मचारियों की कमी मरीजों की परेशानी का कारण बताया जा रहा है। मालूम हो कि सदर प्रखंड के माणिकपुर वार्ड एक निवासी आदित्य राज रविवार को दिन के करीब साढ़े तीन बजे सदर अस्पताल पहुंचे। सिर में चोट लगने के कारण करीब 10 दिन पहले टाका लगाया गया था। आदित्य रविवार को सदर अस्पताल में टाका कटवाने पहुंचा। लेकिन इमरजेंसी वार्ड में उसे ड्रेसर नहीं मिला। इधर- उधर पूछताछ करने के बाद पता चला कि ड्रेसर नहीं है। इस कारण उसे बिना टाका कटवाए ही वापस लौटना पड़ा। श्रीपुर चकला निवासी दीपक कुमार रविवार को घाव का ड्रेसिंग करवाने सदर अस्पताल पहुंचा था। लेकिन ड्रेसर नहीं रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.