बगहा, मार्च 25 -- बेतिया,एक संवाददाता। जीएमसीएच परिसर में ड्रेनेज सिस्टम की अनदेखी ने पूरे अस्पताल परिसर की हालत खराब कर दी है। इससे गंदगी का अंबार लग रहा है। पोस्टमार्टम रुम, बीएससी नर्सिंग कॉलेज बगल में, सी-ब्लॉक के दक्षिणी हिस्से, इस भवन के पिछले हिस्से व सी व बी ब्लॉक के पार्किंग स्थल पर शौचालय का गंदा पानी बह रहा है जिससे मरीजों, डॉक्टरों और उनके परिजनों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बदबू से चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों के अलावे मरीज व उनके परिजनों को नाक पर हमेशा रुमाल रखकर आना-जाना पड़ता है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन की ओर से ड्रेनेज सिस्टम को दुरूस्त करने की दिशा में अब तक पहल नहीं की गई है। अगर ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त नहीं किया गया तो यह समस्या बन जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.