मोतिहारी, फरवरी 5 -- नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शहर के वार्ड नंबर-12 स्थित मठिया जिरात मोहल्ला की एक प्रमुख गली आज स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। मोहल्ले की मुख्य सड़क पर पहले से ही पानी जमा रहने की समस्या थी। काफी मशक्कत के बाद अब मुख्य सड़क के किनारे नाला निर्माण शुरू हुआ है। मगर, गलियों की दशा दयनीय बनी हुई है। इसे देखनेवाला कोई नहीं है। चुन्नू सिंह, लड्डू सिंह, अभय कुमार, संजीत कुमार, अजय सिंह, योगी पटेल, झुलफी सिंह ने कहा कि मठिया - धर्मसमाज रोड स्थित बंधन मैरेज हॉल से अंदर मोहल्ला में जानेवाली सड़क की स्थित बहुत खराब है। गली की सड़क से कई जगह स्लैब गायब हो चुका है। पानी भरा होने से गड्ढे का पता नहीं चल पाता है। इससे हमेशा सड़क पर गिरने का डर बना रहता है। इस गली में प्रवेश करने पर ही डर लगता है। इस गली में निजी स्कूल की दो-दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.