पूर्णिया, मार्च 9 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।एक तरफ जहां किसान पारंपरिक खेती में लगातार घाटा उठा रहे हैं| वहीं इस समय किसान भी नित्य नये प्रयोग कर खेती से अधिक मुनाफा कमाने के उपाय खोजने में लगे हुए हैं| भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के माधवनगर गांव में एक किसान ड्रेगन फ्रूट के खेती के साथ मिश्रित खेती कर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। खासकर मक्कांचल एवं केलांचल के नाम से विख्यात हो चुके धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र में यह नया प्रयोग है। माधवनगर के किसान खुर्शीद आलम के सफलता से प्रभावित अनुमंडल क्षेत्र के अन्य किसानों ने भी इसमें कदम बढ़ाए हैं। माधवनगर के किसान खुर्शीद आलम ड्रेगन फ्रूट के खेत में ड्रेगन फ्रूट के साथ-साथ मक्का, गोभी, लहसुन आदि की मिश्रित खेती कर लोगों के लिए नजीर पेश कर रहे हैं। किसान खुर्शीद आलम ने बताया कि इस तरह से मिश्रित खेती कर किसान अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.