मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में ड्रिप स्प्रिंकलर योजना के लिए कृषि विभाग को लाभुक नहीं मिल रहे हैं। इस कारण इस विधि से खेती का रकबा बढ़ाने की योजना सफल नहीं हो पा रही है। यह गिरते जलस्तर के कारण सिंचाई के लिए जल संकट का सामना कर रहे जिले के लिए चिंता बढ़ाने वाली स्थिति है। लाभुकों के सामने नहीं आने का एक बड़ा कारण इस पद्धति से सिंचाई के लाभ की जानकारी नहीं होना है। साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाले अनुदान की जानकारी नहीं होना दूसरा बड़ा कारण माना जा रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 736 एकड़ में सिंचाई के लिए इस योजना को स्थापित करने का लक्ष्य जिले को मिला था, लेकिन महज 500 एकड़ भूमि में सिंचाई के लिए ही आवेदन आए हैं। आवेदन करनेवाले किसान इसे स्वीकृत होने का इंतजार कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के...