बागपत, जनवरी 12 -- बागपत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के तीन नमूने लिए। सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह ने बताया की स्वास्तिक इंपैक्स डी 48 यूपीएसआईडीसी, अभी बेवरेज, सादिकपुर सिनौली, पंचगाव्य कंज्यूमर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, छपरौली से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का नमूना संग्रहित किया। नमूनो को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार ‌विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञ दत्त आर्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...