बलिया, जनवरी 6 -- बलिया, संवाददाता। एसआईआर के बाद जिले की मतदाता सूची का ड्राफ्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया। इसमें जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 20 लाख 54 हजार 620 मतदाताओं के नाम हैं। पहले कुल 25 लाख 10 हजार 596 मतदाता थे। इस प्रकार एसआईआर प्रक्रिया में कुल चार लाख 55 हजार 976 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इनमें 90 हजार 556 मृतक हैं। जबकि 84 हजार 666 अबसेंट मतदाता हैं। डीएम मंगला प्रसाद सिंह के अनुसार एक लाख 42 हजार 121 मतदाता अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस भेजी जाएगी। मंगलवार को शहर के टीडी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित हुआ। आलेख्य प्रकाशन से पहले डीएम ने दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया। इसके बाद डीएम ने जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची सौंपी। डीएम ने बताया कि मतदाता सूची के आलेख्य प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.