मेरठ, जनवरी 12 -- सरधना। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने रविवार को सलावा गांव के मतदेय स्थल एवं सरधना ब्लॉक का निरीक्षण किया। उनकी उपस्थिति में बीएलओ द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची का वाचन कराया गया। बाद में वे आवश्यक दिशा-निर्देश देकर वहां से चले गए। डीएम डॉ. वीके सिंह ने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची को सभी मतदाता अवश्य देखें। यदि किसी के नाम, आयु, पता या अन्य विवरण में कोई त्रुटि हो या नाम छूट गया हो तो निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथि तक अपना दावा या आपत्ति दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी दावों व आपत्तियों का समयबद्ध और नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अंतिम मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित तैयार की जा सके। डीएम ने यह भी बताया कि आम मतदाता निर्वाचन आय...