धनबाद, फरवरी 25 -- यू डायस (एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली) के ड्रापबॉक्स में डाले गए ड्रापआउट बच्चों के नाम का सत्यापन करने व सूची को अपडेट करने का निर्देश झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची ने दिया है। स्पष्ट निर्देश है कि यदि किसी विद्यालय के ड्रॉप-बॉक्स में किसी छात्र का नाम दर्ज है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक/ शिक्षक को उस छात्र के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चे को पुनः विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करना होगा। इसके बाद छात्र को विद्यालय में नामांकित कर यू डायस पोर्टल के माध्यम से इम्पोर्ट/पुल की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। बताते चलें कि विद्यालय से बाहर रह गए और ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान के लिए डहर 2.0 पोर्टल के माध्यम से शिशु पंजी सर्वे कराया जा रहा है। ड्रॉपबॉक्स सूची का मिलान शिशु पंजी सर्वे में प्राप्त आंकड़ों से किया जाएग...