फतेहपुर, दिसम्बर 20 -- फतेहपुर। मलवां के गौसपुर की जाग्रति महिला प्रेरणा लक्षु उद्योग इकाई द्वारा पोषाहार डीआई ड्राप कर देने के कारण अक्टूबर के लिए नैफेड द्वारा ड्राई राशन की आपूर्ति कार्यालय गोदाम में की गयी है। बिंदकी परिक्षेत्र के ड्राई राशन का उठान दो दिनों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा लिया जाएगा। सभासद कार्यकत्री से संपर्क कर एक सप्ताह के अंदर तिथि निर्धारित कर कार्यकत्री के माध्यम से लाभार्थियों को वितरण कराए। सीडीपीओ सुरजीत ने बताया कि वर्तमान माह से ड्राई राशन के साथ ही सभी प्रकार के पोषाहार का वितरण फेस कैप्चरिंग के माध्यम से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...