हरिद्वार, जनवरी 27 -- पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर शराब की सरकारी दुकानें बंद होने के बावजूद अवैध शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 26 जनवरी को कांगड़ी क्षेत्र से कुलदीप (38) पुत्र मन्नू सिंह निवासी कांगड़ी को पकड़ा। आरोपी से 48 ट्रेटा पैक फ्रूटीनुमा मसालेदार माल्टा मार्का देसी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...