लातेहार, फरवरी 21 -- लातेहार संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव को लेकर शहर में एक साथ प्रशासनिक सख्ती और राजनीतिक सक्रियता देखने को मिल रही है। एक ओर आज शाम 5 बजे से 24 फरवरी की सुबह 7 बजे तक ड्राई जोन लागू कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, तो दूसरी ओर प्रत्याशी अंतिम दौर के जनसंपर्क और बूथ मैनेजमेंट की रणनीति में जुटे हैं। मतदाता खामोश हैं, जिससे मुकाबला और रोचक हो गया है। प्रशासन मतदान से लेकर मतगणना तक की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है, जबकि चुनावी मैदान में समीकरण साधने की कवायद तेज हो गई है। शाम 5 बजे से ड्राई जोन, कड़ी निगरानी में होगा मतदान नगर क्षेत्र में शराब की बिक्री और वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा। संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है और गश्ती दल सक्रिय कर दिए गए हैं। डिस्पैच सेंटर में वाहनों की...