बदायूं, जनवरी 30 -- बदायूं, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह में एआरटीओ प्रशासन एवं प्रर्वतन हरिओम ने मोटर ड्राइविंग स्कूलों का तकनीकि निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ ड्राइविंग स्कूलों में खामियां मिलीं। यहां वाहन सिखाने के लिये खड़े वाहन चलने लायक नहीं थे। जिससे यहां से वाहन चलाने का सर्टिफिकेट लेने वालों के साथ धोखा दिया जा रहा था। इसके साथ ही एआरटीओ आफिस में अधिकारियों को भी दलाल धोखा दे रहे थे। इसकी पहले भी शिकायत हुई थी, उस समय मामले को दबा दिया गया। इस बार फिर से डीएम से शिकायत की गई। जिसके बाद डीएम ने सख्ती से जांच के आदेश दिये। तब जाकर मामला सामने आया। जिसके बाद डीएम ने न्यू स्टार मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। डीएम के आदेश के बाद एआरअीओ ने लाइसेंस निलंबन के लिये उप परिवहन आयुक्त बरेली से कहा। एआरटीओ...