पीलीभीत, जनवरी 14 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट की अनिवार्यता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ.दुर्गेश धर द्विवेदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हेलमेट लगाकर ड्राइविंग करनी चाहिए। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. दुष्यंत कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया की सड़क दुर्घटना के जो भी आंकड़े हैं। उसमें सर्वाधिक मौतें सर में चोट लगने के कारण ही होती हैं। इसलिए हेलमेट का प्रयोग करना अति आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र मिश्रा और डॉ. कविता कनौजिया ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.