वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग और वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से हरतीरथ स्थित एक होटल में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका 40 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि देश में प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 1.70 लाख लोगों की मौत होती है, जिनमें करीब 55 हजार मौतें केवल हेलमेट न पहनने के कारण होती हैं। ओवर स्पीड और रॉन्ग साइड ड्राइविंग भी हादसों के प्रमुख कारण हैं। कार्यक्रम के दूसरे मुख्य अतिथि एसीपी (ट्रैफिक) सोमवीर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा की शिक्षा की शुरुआत घर से होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शहर क्षेत्र में सड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.