लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ। ड्राइवरों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने और ड्राइवर सुरक्षा आयोग का गठन करने की मांग पर रविवार को ड्राइवर संघ की ओर से छितवापुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ड्राइवर संघ के संरक्षक और पूर्व पार्षद अमित सोनकर ने बताया कि बैठक में दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति पर ड्राइवरों के परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा देने, ड्राइवर के बच्चों को मुफ्त शिक्षा और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने, वृद्धावस्था पेंशन का प्रबंध करने, उनके लिए आवास देने आदि मांगों को लेकर फैसला लिया गया है, जिसमें अप्रैल माह में लखनऊ में एक बड़ा सम्मेलन करने का ऐलान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...