गोरखपुर, मार्च 21 -- - गुरुवार को मंडी में आए व्यापारी ने दी थी चोरी का सूचना, 5.25 लाख नकदी बरामद गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महेवा मंडी में नीबू खरीदने डीसीएम से आए महराजगंज के व्यापारी का रुपया उनके ही चालक ने चोरी किया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपित चालक को गिरफ्तार कर उसके पास से 5.25 लाख रुपये नकदी बरामद की। आरोपित को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपित की पहचान महराजगंज के सोनौली थाना क्षेत्र के महुववा निवासी रमजान उर्फ सल्लू के रूप में हुई। सोनौली निवासी मुकेश साहनी ने रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह चार बजे वह डीसीएम चालक रमजान के साथ महेवा मंडी में नीबू खरीदने आए थे। नीबू लेने के बाद वह एक दुकान पर सब्जी का मोलभाव करने चले गए। वापस आए तो चालक डीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.