जमशेदपुर, फरवरी 9 -- ड्राइवरों के उचित वेतन और कंपनी परिसर में कथित अवैध वसूली के विरोध में जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन ने 11 फरवरी से अनिश्चितकालीन अर्धनग्न हड़ताल की घोषणा की है। यूनियन का दावा है कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसमें लगभग सात हजार ड्राइवर और वाहन मालिक भाग लेंगे। सोमवार को यूनियन अध्यक्ष जयकिशोर सिंह ने अर्धनग्न होकर कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ड्राइवरों और वाहन मालिकों के अधिकारों की अनदेखी के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। सिंह ने आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकारी अजित वर्मा के भ्रष्टाचार के चलते ड्राइवरों को न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल पा रहा है और पार्किंग में विभिन्न मदों के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। वाहन मालिकों को भी काम के अनुरूप उचित दर नहीं दी जा रही है, जिससे परिवहन व्यवसाय प्रभावित...