रिषिकेष, फरवरी 15 -- नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट ने रविवार को पेड़ बचाओ-जल बचाओ विषय पर कला प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मायाकुंड स्थित सामुदायिक भवन में नीरजा देवभूमि चैरिटेबल ट्रस्ट के शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ ट्रस्ट संयोजिका नीरजा गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रतियोगिता में कुल 40 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता और कला कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों की ओर से बनाए गए चित्रों में प्रकृति, जल संरक्षण और वृक्षों के महत्व को सुंदर ढंग से दर्शाया गया। प्रतियोगिता में आर्यन ने प्रथम, अनुष्का ने द्वितीय, अभिषेक ने तृतीय, शिखा ने चतुर्थ और लव ने बेस्ट अवॉर्ड प्राप...