पीलीभीत, जनवरी 30 -- पीलीभीत। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब की ओर से ड्रमंड कॉलेज में 31 जनवरी को जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी। प्रदर्शनी में जनपद के वित्तविहीन, सहायता प्राप्त व राजकीय सभी विद्यालयो के कक्षा 9, 10 ,11 व 12वीं के छात्र एवं छात्राएं प्रतिभाग़ कर सकते हैं। जनपद स्तर पर प्रथम, द्वितीय, व तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार विजेता को क्रमशः पांच हजार, तीन हजार, दो हजार एवं एक हजार के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिला समन्वयक चंद्रपाल गंगवार ने बताया कि जनपद स्तरीय मूल्यांकन समिति द्वारा कुल 15 मॉडलों का चयन किया जाएगा जो मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक मंडल से चयनित सर्वश्रेष्ठ पांच मॉडल राज्य स्तर पर प्रतिभाग़ करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.