नई दिल्ली, फरवरी 23 -- El Mencho killed: मेक्सिको में ड्रग लॉर्ड एल मैन्चो की हत्या के बाद सड़कों पर कोहराम मचा हुआ है। देश के सबसे बड़े और ताकतवर ड्रग कार्टेल के लीडर को यहां की सेना ने रविवार को एक बड़ा ऑपरेशन चलाकर मार गिराया। इसके बाद उपद्रवियों ने कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया है। अब मेक्सिको में रहने वाले भारतीयों से सतर्क रहने की अपील की गई है। मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने सोमवार को एक सलाह जारी कर भारतीय नागरिकों से बेवजह आने-जाने से बचने और अगली सूचना तक सुरक्षित जगह पर रहने की अपील की है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट जारी कर भारतीयों से यह अपील की है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि सुरक्षा ऑपरेशन, सड़क जाम और आपराधिक गतिविधियों की खबरों के बीच, जलिस्को राज्य, के साथ-साथ तमाउलिपास (रेन...