पूर्णिया, जनवरी 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ड्रग फ्री पूर्णिया के संकल्प के साथ आज नशा के खिलाफ पुलिस जागरूकता अभियान शुरू करने वाली है। नशे के चंगुल में फंसकर बर्बाद हो रहे युवाओं को बचाने के लिए पुलिस एक महत्वपूर्ण मुहिम छेड़ने जा रही है। इस अभियान का नेतृत्व खुद एसपी स्वीटी सहरावत कर रही हैं। इसी कड़ी में रविवार को सुबह 11 बजे पुलिस लाइन से एक जागरूकता रैली निकाली जायेगी। रैली में पुलिस के अलावा बड़ी संख्या में सामाजिक एवं स्वास्थ्य संगठनों के कार्यकार्ता हिस्सा लेंगे। रैली पुलिस लाइन से निकलकर शहर के विभिन्न चौक- चौराहों से गुजरेगी। इस दौरान पूर्णिया को ड्रग फ्री बनाने के लिए सबको आगे आने की अपील की जायेगी। इसके बाद दोपहर के एक बजे से पुलिस लाइन कैंपस में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें पुलिस के साथ आमजन भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.