शामली, दिसम्बर 10 -- न्यायालय ने ड्रग्स तस्करी के मामले में दोषी को 1 वर्ष की कारावास और 8 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। 2025 में शामली पुलिस ने इनाम निवासी मोहल्ला गुलशन नगर थाना शामली को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिए थे। बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (फास्ट ट्रैक कोर्ट) ने दोषी को 1 वर्ष के कारावास और 8 हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई। अर्थ दंड अदा नहीं करने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...