शामली, मई 9 -- ड्रग्स तस्करी के मामले में हरियाणा पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को हरियाणा के जनपद करनाल के थाना मधुबन के एसआई नरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। हरियाणा पुलिस ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में ड्रग्स पकड़ी गई थी, जिसमें कैराना के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी युवक का नाम भी सामने आया था। बाद में हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मोहल्ला दरबारखुर्द में दबिश दी और युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में टीम युवक को अपने साथ ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.