सुपौल, जनवरी 3 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि थानाक्षेत्र में बीते दो वर्ष के दौरान ड्रग्स के कारोबार ने इलाके में काफी पांव पसार लिया है। धड़ल्ले से फल-फूल रहे कारोबार के कारण किशोर व युवा वर्ग इसकी लत के शिकार हैं। स्मैक व चरस के कारोबारी बेखौफ होकर प्रखंड मुख्यालय के अलावे ग्रामीण इलाकों में जगह जगह सूखे नशा का सामान बेच रहा है। हैरानी यह है कि गैरकानूनी धंधे के इतने बड़े नेटवर्क की पुलिस को भनक तक नहीं लग रही है। ड्रग्स के कारोबार में संलिप्त धंधेबाज यूवा व किशोर वर्गों को बेचकर मालामाल हो रहा है। वहीं ड्रग्स की लत लग चुके यूवावर्ग की एक बड़ी आबादी अपने भविष्य की बर्बादी से अनजान बना है। यही कारण है कि बीते एक दो वर्षों में लूट, छिनतई और चोरी की घटनाओं में व्यापक स्तर पर वृद्धि हुई है। स्मैक का सेवन करने वाले इन नौसिखिये अपराधकर्मियों के आत...