बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- ड्रग्स की चपेट में जिंदगी बर्बाद कर रही युवा पीढ़ी: एसपी बिन्द थाना में जनता दरबार लगाकर एसपी ने जतायी चिंता पुलिसकर्मियों को दिये लोगों से बेहतर व्यवहार करने के निर्देश फोटो : बिन्द एसपी-बिन्द थाना में मंगलवार को जनता दरबार में शामिल एसपी भारत सोनी व अन्य। बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार को एसपी भारत सोनी ने जनता दरबार लगाया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही इस बात पर चिंता जतायी कि किशोर व युवा पीढ़ी सुखे नशे(ड्रग्स) की चपेट में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रही है। उन्होंने थाना के कर्मियों को आमलोगों से बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिये। एसपी ने कहा कि 15-16 साल के किशोर तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं। जिस उम्र में बच्चों को भविष्य बनाना चाहिए, उस उम्र म...