नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में नकली दवाओं की रोकथाम के लिए दिल्ली ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया। पश्चिमी, पूर्वी, दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के प्रमुख अस्पताल क्लस्टरों और दवा बाजारों के आसपास इस कार्रवाई में 25 बड़ी दवा फर्मों पर औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कैंसररोधी दवाओं समेत 55 दवाओं के नमूने परीक्षण के लिए लैब भेजे गए। अभियान में छह फर्म ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स का उल्लंघन करती पाई गईं, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यह अभियान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के निर्देश पर चलाया गया। ड्रग विभाग की टीमें लक्ष्मी नगर, यूसुफ सराय, ग्रीन पार्क, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया, पश्चिम विहार, द्वारका और रोहिणी समेत कई इलाकों में पहुंचीं और दवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.