आजमगढ़, फरवरी 15 -- आजमगढ़। मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का रविवार को 77 सीएसी और पीएचसी पर आयोजन किया गया था। सीएमओ डॉ. ननकू राम वर्मा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फरिहा पहुंचे तो वहां ड्यूटी से स्टाफ नर्स और लैब टेक्निशियन नदारत मिले। इसके बाद कुशल गांव के साथ ही पीएचसी लालपुर चितारा पहुंचे, यहां पर दस फरवरी से फार्मासिस्ट दिलीप कुमार पांडेय और लेब टेक्निशियन संदीप कुमार अनुपस्थित पाए गए। इस दौरान सीएमओ ने प्रभारी अधीक्षक को निर्देशित कर अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...