मेरठ, फरवरी 21 -- गंगानगर। मामेपुर रोड पर बीती रात ड्यूटी से घर लौट रहे युवक को बाइक सवार युवकों ने गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। घायल युवक को दिव्यज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामेपुर गांव में किरणपाल के मकान में दो युवक किराए पर रहते थे। इस दौरान आरोपी नशेबाजी में उत्पात मचाते थे। इस बात से तंग होकर किरणपाल ने उन्हें घर से निकाल दिया था। इस बात का बदला लेने के लिए आरोपियों ने किरणपाल को गोली मार दी। घायल युवक ने आरोपियों को पहचान लिया। गोली कमर में लगने के बाद पेट से बाहर निकल गई। वही परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.