गुड़गांव, फरवरी 18 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। दादी सती चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में होटल सुरक्षाकर्मी (गार्ड) की जान चली गई। अज्ञात वाहन चालक ने ड्यूटी से घर लौट रहे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने फरीदाबाद के ईएसआई अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित के बेटे की शिकायत पर खेड़की दौला थाने में मंगलवार को मामाल दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से बिहार के लखीसराय निवासी दिलीप कुमार गुरुग्राम के गांव बढ़ा में परिवार के साथ रहते थे और हॉलिडे इन होटल में गार्ड की नौकरी करते थे। 12 फरवरी की रात करीब 9:50 बजे जब वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी दादी सती चौक के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने हादसे की सूचना उनके बेटे सूरज ...